फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नीट पेपर लीक के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। - फोटो : पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ने बुधवार को नीट पेपर लीक होने के विरोध में जीपीओ के पास प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश महासचिव अनित रावत ने कहा कि नीट का पेपर लीक होना न केवल परीक्षा में गड़बड़ी है, बल्कि करोड़ों छात्रों के भविष्य पर हमला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाखों छात्र मेहनत करते हैं, अभिभावक बच्चों की पढ़ाई पर कमाई खर्च करते हैं, पर सरकार युवाओं का भरोसा तोड़ रही है। पिछले कुछ वर्षों में लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने सरकारों की असफलता साबित की है। पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की गई। उन्होंने पूरे नेटवर्क का खुलासा करने, माफियाओं, अधिकारियों व राजनीतिक संरक्षण देने वालों पर गैंगस्टर एक्ट व एनएसए जैसी कठोर धाराओं में कार्रवाई की मांग की। साथ ही परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस नीति लागू करने की भी मांग की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल यादव, आकाश वर्मा, विकास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे जिन लोगों को हिरासत में लिया था। उन्हें ईको गार्डेन में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें