फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट में एमबीए कराएगा लविवि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में एमबीए इन फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट कोर्स शुरू किया जा रहा है। कुलपति ने बुधवार को इसकी घोषणा की। दो वर्षीय इस स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह कार्यक्रम चार सेमेस्टरों में संचालित होगा और चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर आधारित होगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास बीफार्मा, बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बीएससी (केमिस्ट्री) या फिर एमएससी की डिग्री होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को अर्ह उपाधि में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। कुलपति ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पीजीईटी-एलयू परीक्षा के माध्यम से होगी, जिसके आवेदन पत्र विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट पर आधारित होगी।


प्रदेश में पहला ऐसा पाठ्यक्रम
कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह अपनी तरह का पहला रोजगारोन्मुखी एमबीए फार्मा मैनेजमेंट पाठ्यक्रम है। इसमें फार्मास्यूटिकल इंटरनेशनल बिजनेस, फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट डेवलपमेंट, फार्मास्यूटिकल ब्रांड मैनेजमेंट तथा बायोमेडिकल डिवाइसेज जैसे महत्वपूर्ण रोजगार परक विषयों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि फार्मेसी क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों को देखते हुए एमबीए इन फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन



इस तरह से तैयार किया गया पाठ्यक्रम
पाठ्यक्रम को औषधि उद्योग, भारतीय प्रबंधन संस्थानों आईआईएम, सीएसआईआर-सीआईएमएपी, सीएसआईआर-सीडीआरआई के शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य ऐसे उद्योग-उन्मुख युवाओं को तैयार करना है, जो औषधि एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के वैज्ञानिक और व्यावसायिक पक्षों को प्रभावी ढंग से समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें