फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 12 शहरों के लिए स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार

Sat, 25 Jun 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना के तहत दूसरे चरण में चयनित होने वाले शहरों में यूपी के भी 12 शहर शामिल होंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जिसे शुक्रवार को राज्य की हाई पॉवर कमेटी ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली इस कमेटी ने शुक्रवार को हर शहर से संबंधित प्रस्ताव को देखा। प्रस्ताव का प्रजंटेशन देखने के बाद मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी प्रस्तावों को 30 जून तक केंद्र को भेजने का निर्देश दिया है।

12 में से 11 शहरों के लिए 21346 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें वाराणसी के लिए सबसे अधिक 2520 करोड़ प्रस्तावित किया गया है।

दरअसल स्मार्ट सिटी योजना के तहत देशभर से 109 शहरों का चयन होना था, जिसमें से पहले चरण में 33 शहरों का चयन हो चुका है। पहले चरण में यूपी से सिर्फ लखनऊ का चयन हुआ है। अब दूसरे चरण में बचे 76 शहरों में 27 शहरों का चयन होना है। इसलिए इस चरण में कड़ी स्पर्धा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शहर पर अटका मामला

- फोटो : डेमो फोटो
इसके मद्देनजर क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र (आरसीयूईएस) की देखरेख में 12 शहरों के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इनमें से 11 शहरों के प्रस्तावों की लागत की गणना तो कर ली गई है, लेकिन मेरठ के लिए लागत की गणना नहीं हो सकी है। मुख्य सचिव ने एक-दो दिन के भीतर इसे भी तैयार करने को कहा है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में आरसीयूईएस के अपर निदेशक एके गुप्ता ने कमेटी के सामने एक-एक प्रस्तावों का प्रजंटेशन दिया। इसके बाद मुख्य सचिव ने सभी प्रस्तावों को केंद्र को भेजने का निर्देश दिया है। रायबरेली को सूची में बाद में शामिल किया गया था, इसलिए अभी उसका प्रस्ताव तैयार नहीं है।

इन शहरों का तैयार है प्रस्ताव (लागत करोड़ में)
वाराणसी-2520, आगरा-2222, कानपुर-2312, अलीगढ़-1830, इलाहाबाद-2000, झांसी-2074, मुरादाबाद-1420, गाजियाबाद-1871, बरेली-1813, रामपुर-1510, सहारनपुर-1774 और मेरठ (आगणन तैयार नहीं)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें