फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम कराने के लिए एलडीए को नहीं मिल पा रहे पूर्व ब्यूरोक्रेट और मुख्य नगर नियोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती नदी किनारे बन रहे फोर लेन ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम कराने के लिए एलडीए को पूर्व ब्यूरोक्रेट और मुख्य नगर नियोजक (सीटीपी) नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (पीआईयू) का गठन भी नहीं हो पा रहा है। तीन विशेषज्ञों की पीआईयू में से अभी तक केवल सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को ही नियुक्त किया जा सका है।
अब तीसरी बार एलडीए ने फिर से दोनों ही पद के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 24 जून को वॉक इन इंटरव्यू एलडीए सुबह 11 बजे करेगा।
मालूम हो कि दो जून को वॉक इन इंटरव्यू कर पीआईयू के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों का चयन किया जाना था। इसमें केवल सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता के लिए ही चयन हो सका।
विज्ञापन

वहीं कोई भी सेवानिवृत्त आईएएस या पीसीएस अधिकारी और मुख्य नगर नियोजक स्तर का आर्किटेक्ट इंटरव्यू में शामिल नहीं हुआ। तीन जून को एलडीए ने दोबारा से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन ईमेल के जरिए मांगे। इस बार भी कोई आवेेदन नहीं आया।
आखिर क्यों नहीं मिल रहे अधिकारी?
एलडीए के अधिकारियों की मानें तो कई ब्यूरोक्रेट्स के अलावा अनुभवी आर्किटेक्ट और पूर्व सीटीपी से संपर्क किया गया है। इसके बाद भी इस प्रोजेक्ट से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए कोई तैयार नहीं है। अधिकांश ने फुल टाइम काम नहीं कर पाने की वजह बता दी है। हालांकि, कुछ महीने पहले ही एलडीए मेें ही अर्जन के काम के लिए एक सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी को एलडीए ने रखा था। ऐसे में असली वजह कुछ और भी हो सकती है।
प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन नगर विकास मंत्री को कल
ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट की तैयारियों पर एक समीक्षा बैठक और प्रजेंटेशन खुद नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन करेंगे। स्थानीय निकाय निदेशालय में यह प्रजेंटेशन होगा। इसमें आवास विभाग के अलावा पीडब्ल्यूडी, सिंचाई के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रजेंटेशन एलडीए के अधिकारियों के अलावा टाटा कंसल्टेंट्स इंजीनियर्स के प्रतिनिधियों को देना है। खुद वीसी अभिषेक प्रकाश भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें