रेलवे ठेकेदार और जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कालिया पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। सोमवार देर रात पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडय ने इनाम की घोषणा की। सुरेंद्र कालिया ने सरकारी गनर हासिल करने के लिए 13 जुलाई को आलमबाग अजंता हॉस्पिटल के सामने खुद पर ताबड़तोड़ फायरिंग करवाई थी।
वारदात का खुलासा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तारी कर किया था। कालिया फरार है। आलमबाग पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए हमले में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। वहीं हमले की साजिश रचने वाले सुरेन्द्र कालिया समेत चार बदमाश की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 9 एमएम और .32 बोर की पिस्टल समेत सफारी स्ट्रोम गाड़ी भी बरामद की थी जिसमें सवार होकर बदमाश घटनास्थल पर पहुंचे थे। सुरेन्द्र कालिया ने अपने ऊपर हमले की पूरी कहानी वारदात से एकसप्ताह पहले आशियाना स्थित आवास पर रची थी। उसी समय एसयूवी में नौ फायर किए थे। वारदात के दिन चार फायर किए थे। फॉरेंसिक जांच में इसका खुलासा हुआ था।