फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने मेल पर भेजा तलाक, ससुरालियों पर केस

Tue, 18 Aug 2020 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, उसके पति ने डेढ़ साल पहले उसे ई-मेल पर तलाक भेजा। दूसरी शादी करने की धमकी। वहीं विरोध करने पर देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। ससुरालियों से शिकायत की तो उन्होंने देवर का पक्ष लेते हुए कहा कि यह सब सहना पड़ेगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ प्रताड़ना की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, इंदिरानगर सी-ब्लॉक अरावली मार्ग निवासी युवती की शादी 2011 में इंदिरानगर के मानस एन्क्लेव निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने बुरी तरह पीटा जिससे उसके कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन

गर्भपात व दुष्कर्म कराने की दी जाती थी धमकी

पीड़िता का आरोप है कि अक्सर मेरे देवर आपत्तिजनक अवस्था में घर में घूमते रहते हैं और मना करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों ने धमकी दी कि वह चुप नहीं रहेगी तो देवर दुष्कर्म कर सकता है। पति ने विदेश में एमबीए की पढ़ाई के लिए जाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए।

महिला का आरोप है कि गर्भ होने की हालत में उसे मारा-पीटा गया। गला दबाकर पति ने जमीन पर पटक दिया। चार माह का गर्भ गिराने और दूसरी शादी करवाने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि 25 अगस्त 2018 को पति ने ई-मेल से तलाक भेजा जिसे उसने अस्वीकार कर दिया।

पति ने 20 फरवरी 2020 को धमकी दी कि अगर तलाक नहीं देगी तो उसे और उसके बेटे की हत्या करवा देगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, देवर, बुआ और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें