10वीं की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली 10वीं की टॉपर प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया। प्रियांशी ने बताया कि पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए वह सोशल मीडिया से दूर रहीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 600 में से 590 अंक प्राप्त किए। प्रियांशी ने कहा कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
प्रियांशी सीतापुर इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा हैं। जब वह नौ साल की थीं तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। बड़े भाई शोभित ने उसकी पढ़ाई का इंतजाम किया। शोभित की ज्वैलरी शॉप है।
प्रियांशी ने बताया कि वह पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। उन्होंने यह सफलता अपने कठिन परिश्रम से बिना किसी कोचिंग-ट्यूशन के प्राप्त की है।