फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनी दौर पर रायबरेली पहुंचेंगी प्रियंका वाड्रा, पार्टी को यूपी में देंगी संजीवनी

Mon, 21 Oct 2019 09:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिनी दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंच रही हैं। वे यहां पर प्रदेश कार्यकारिणी के लिए आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करेंगी। पार्टी को यूपी में संजीवनी देने में जुटी प्रियंका कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र से बिगुल फूंकने का एलान करेंगी। 
विज्ञापन


करीब दो माह बाद प्रियंका वाड्रा 22 और 23 अक्तूबर को रायबरेली के दौरे पर रहेंगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में रहकर संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए यहां पर कार्यशाला आयोजित होने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की टीम कार्यशाला में प्रशिक्षण लेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत उनकी 45 पदाधिकारियों की टीम हिस्सा लेगी। 
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि दो सत्रों में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन नायक और उनकी टीम की ओर से पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का मकसद संगठन को किस तरह मजबूत करना है।  प्रियंका के दौरे के मद्देनजर एसपीजी ने यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए प्रियंका वाड्रा सुबह करीब 10 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। यहां पर प्रदेश कार्यकारिणी के लिए आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करेंगी। इसमें पदाधिकारियों को संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाएगा, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें