उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनहित के मुद्दे पर संघर्ष करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष ने भाग लिया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, निर्मल शुक्ला, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
उत्तर भारत में कांग्रेस का कायम हो रहा दबदबा
भुएमऊ गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव त्यागी ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में कांग्रेस का दबदबा बढ़ रहा है। पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान में हमने सरकार बनाई। अब महाराष्ट्र और हरियाणा में अच्छा प्रदर्शन किया। कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस और अच्छा प्रदर्शन करेगी।