प्रियंका गांधी ने हाल ही कोरोना के इलाज के लिए दवाइयों की 4.5 लाख किट और 6 लाख लीटर सैनिटाइजर यूपी भेजा था। दवाइयों की किट और सैनिटाइजर कहां-कहां बांटी गईं, इसका ब्योरा भी तैयार किया जा रहा है।
वहीं, सूत्रों का कहना है कि कोरोना त्रासदी को बयां करने के लिए पार्टी अनेक स्थानों पर फोटो गैलरी स्थापित करेगी। इसकी लगातार तैयारियां की जा रही हैं।