फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रियंका गांधी का हमला, कहा- पेपर लीक करने वाले पर कोई बुलडोजर नहीं चलता

Sat, 02 Apr 2022 01:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 28 नवंबर को यूपी टीईटी पेपर लीक होने से लाखों युवाओं को आघात लगा था। एक्शन के नाम पर दिखावटी कदमों के अलावा कुछ नहीं हुआ। पेपर लीक करने वाला तंत्र सरकार में पैठ जमाए बैठा है। उस पर न कोई बुलडोजर चलता है और न कोई बदलाव आता है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बलिया में हुए पेपर लीक प्रकरण पर निशाना साधा है। उन्होंने एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं। प्रियंका ने लिखा कि भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए। पिछले 28 नवंबर को यूपी टीईटी पेपर लीक होने से लाखों युवाओं को आघात लगा था। एक्शन के नाम पर दिखावटी कदमों के अलावा कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन


यूपी के युवा आज तक नहीं जान पाए कि यूपी सरकार के किस भ्रष्ट तंत्र ने पेपर लीक को अंजाम दिया। दूसरे ट्वीट में प्रियंका ने कहा कि नतीजन, एक और पेपर लीक। इस बार भी सरकार दिखावटी कदमों के अलावा कुछ और नहीं कर रही है।

पेपर लीक की खबर लिखने वाले पत्रकार को जेल भेजा जा रहा है, लेकिन पेपर लीक करने वाला तंत्र सरकार में पैठ जमाए बैठा है। उस पर न कोई बुलडोजर चलता है और न कोई बदलाव आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें