फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चला एक और महिला कार्ड: प्रियंका ने छात्राओं के लिए की बड़ी घोषणा, सरकार बनी तो स्कूटी व स्मार्ट फोन देगी कांग्रेस

Thu, 21 Oct 2021 09:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले ही विस चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का एलान कर चुकी हैं। एक बार फिर उन्होंने महिलाओं का वोट अपनी ओर आकर्षित करने के लिए स्मार्टफोन और स्कूटी देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती से खड़ा करने में जुटी कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को एक और महिला कार्ड चलते हुए बड़ा एलान किया है। विस चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद प्रियंका ने कहा कि इस बार यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 12वीं पास छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दिया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा ट्विटर के माध्यम से किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि लखीमपुर कांड के बाद से ही आक्रामक तरीके से प्रदेश के सियासत में सक्रिय प्रियंका ने इससे पहले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के बाद अब यह नई घोषणा करके दूसरे सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दिया है। प्रियंका ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि ‘कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से उप्र कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक की लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।’

कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र तैयार होने से पहले प्रदेश प्रभारी द्वारा महिलाओं पर केन्द्रीय दो बड़ी घोषणाओं को देखकर यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में कांग्रेस अभी कुछ और लोक-लुभावन घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


दूसरे दलों में भी है चुनावी घोषणाओं की होड़
चुनावी मौसम में सभी दलों में चुनावी घोषणाओं की होड़ मची हुई है। हालांकि इसकी शुरूआत प्रदेश की योगी सरकार ने काफी पहले ही कर दिया है। योगी सरकार ने जहां उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों को निशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट मुहैया कराने के अलावा युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए निशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट देने की घोषणा कर चुकी है। इसी तरह  सरकार ने भी 2012 के विस चुनाव में 12वीं पास छात्रों को निशुल्क लैपटॉप देने की घोषणा की थी। उधर आम आदमी पार्टी भी यूपी में सरकार बनने पर आम जनता को 300 यूनिट तक और किसानों को फ्री बिजली देने के साथ ही बकाया बिल माफ करने तक की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें