फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेसिक शिक्षा परिषद से निजी विद्यालयों को मिलेगी ऑनलाइन मान्यता

Wed, 10 Feb 2021 01:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से निजी विद्यालयों को ऑनलाइन मान्यता मिलेगी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी ने बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में ऑनलाइन विद्यालय मान्यता प्रणाली का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की मान्यता के प्रकरण को जनहित गारंटी योजना के तहत सम्मिलित किया गया है। इसके तहत विद्यालय की मान्यता आवेदन मिलने की तिथि से एक माह के भीतर निस्तारित किया जाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले निजी प्रबंधन को प्रेरणा पोर्टल पर मान्यता के लिए निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी आवेदन की ऑनलाइन जांच कर अपनी रिपोर्ट मान्यता समिति के समक्ष ऑनलाइन ही प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


इस पर समिति भी ऑनलाइन निर्णय करेगी। इसके बाद विद्यालय मान्यता प्रमाण पत्र पोर्टल से ही ऑनलाइन उपलब्ध किया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेंद्र बहादुर विक्रम सिंह, एडी बेसिक शिक्षा सुत्ता सिंह और संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें