प्रदेश के उन 57 जिलों में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है जहां जनसंख्या दर अधिक है। हौसला साझीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला नसबंदी पर लाभार्थी को 1400 व पुरुष नसबंदी के लाभार्थी को 2000 रुपये प्रतिपूर्ति राशि के रूप में दी जाती है। मिशन परिवार विकास वाले जिलों के निजी चिकित्सालयों को अंतराल/गर्भपात के बाद महिला नसबंदी पर 2500 प्रति लाभार्थी, प्रसव के बाद महिला नसबंदी पर 3000 प्रति लाभार्थी, पुरुष नसबंदी पर 2500 प्रति लाभार्थी और गैर मिशन परिवार विकास वाले जिलों के निजी चिकित्सालयों को 2000 रुपये प्रति लाभार्थी महिला एवं पुरुष नसबंदी करने के लिए दिए जाते हैं।