फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों कर्मचारियों का वेतन और लैपटॉप लेकर भागी एजेंसी, कार्यालय में तोड़फोड़, थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर थानाक्षेत्र के मुंशी पुलिया के पास इंदिरानगर सेक्टर-18 में चल रही स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट एजेंसी कर्मचारियों का वेतन और लैपटॉप लेकर भाग गई। इससे नाराज कर्मचारियों ने एंजेसी कार्यालय में तोड़फोड़ की और गाजीपुर थाना पहुंच कर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने अधिकारी नीरज मौर्या सहित पांच लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक 15 नवंबर से शिकायतकर्ता स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट एजेंसी ने मुंशी पुलिया के पास इंदिरानगर सेक्टर-18 में ऑफिस खोला था। यहां सैकड़ों बेरोजगारों को नौकरी पर रखकर उनसे वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस दोनों जगह काम करा रही थी। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें डाटा एंट्री का काम दिया जा रहा था। गत 18 दिसंबर को एंजेसी वालों ने ऑफिस बुलाया और लैपटॉप समेत अन्य सामान जमा करा लिया। सोमवार को कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो एजेंसी में ताला लगा था। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने काम कराने के बाद सैलरी तो हड़प ही ली उनका लैपटॉप भी लेकर भाग गई है। उनके लैपटॉप की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जा सकता है। आरोपियों में नीरज मौर्य, हबीबा सिद्दीकी, प्रदीप यादव, विशाल और निशी के मोबाइल बंद मिले। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें