इसकी फसल रामदाना जैसी होती है। फसल लगभग 115 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। 1500 से 1800 रुपये प्रति किलो की दर पर बिकती है। प्रति बीघा 75 हजार का खर्च आता है और शुद्ध मुनाफा डेढ़ से दो लाख रुपये तक होता है। चिया सीड अंतरराष्ट्रीय बाजार से सिर्फ ऑनलाइन ही मंगाया जा सकता है। इसकी खेती के लिए जलवायु हल्की ठंडी अनुकूल है।
वीआईपी भोजन में प्रयुक्त होता है चिया सीड
बता दें, चिया सीड की खेती चीन में अधिक होती है। इसके बाद अमेरिका में भोजन के लिए उगाया जाता है। इससे लड्डू, चावल और हलवा जैसे व्यंजन बनते हैं। जिनका प्रयोग वीआईपी भोजन में होता है। चिया सीड की खेती भारत में मंदसौर और नीमच में अभी तक होती थी।