श्वेता वर्मा (23) के भारतीय टीम में चुने जाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया के जरिये सीमांत वासियों को मिली तो थल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। श्वेता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता कमला वर्मा, पिता स्व. मोहन लाल वर्मा और कोच लियाकत अली को दिया है।
श्वेता ने बताया कि वह देश के लिए शानदार प्रदर्शन कर सीमांत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई थल और बीए, एमए अल्मोड़ा महाविद्यालय से किया। अधिवक्ता संस्था अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, एडवोकेट रमेश कापड़ी, मनोज ओझा, निर्मल चौधरी, गिरीश जोशी, डॉ लोकेश जोशी, सुशील खत्री, राजेश मोहन उप्रेती, जगदीश कलौनी, जगदीश पांडे ने खुशी जताई है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन हैं प्रेरणास्रोत
फोन पर हुई बातचीत में श्वेता ने बताया कि क्रिकेट खेलने की प्रेरणा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से ही मिली। बचपन में पिता के साथ क्रिकेट मैच देखती थी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का हर शॉट उन्हें क्रिकेट के और करीब ले आया। गांव के पास ही मैदान में फिर लड़कों के साथ खेलने लगी और पिता ने भी काफी सपोर्ट किया। मैच शुरू होते ही मैं और पापा टीवी के सामने बैठ जाते थे। पेशेवर क्रिकेट इंटर करने के बाद कोच लियाकत अली की देखरेख में शुरू की।