गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संतकबीरनगर जाने के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वे लखनऊ होकर वहां जाएंगे।
गृह विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पहले दिल्ली से गोरखपुर और फिर गोरखपुर से संतकबीर नगर के मगहर जाने का था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से सुबह 10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगें। यहां से वे संतकबीरनगर के मगहर जाएंगे। पीएम कबीरदास की समाधि पर संत कबीर अकादमी का शिलान्यास करेंगे। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी जाएंगे।
पीएम मोदी 11 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे और 12 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट होते हुए वापस लौट जाएंगे।