फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू अलर्ट: तो लखनऊ की ये इमारतें फैला रही हैं डेंगू

Fri, 02 Oct 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू मच्छर को पनपने में निर्माणाधीन इमारतें कारण बन रही हैं। नगर निगम ने ऐसी इमारतों को नोटिस भेजने की तैयारी की है। बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने इसके लिए आदेश कर दिए।
विज्ञापन


नगर निगम अब तक ऐसी 110 इमारतों को अलग-अलग जलभराव की वजह से नोटिस भेज चुका है। विशाल भारद्वाज ने बताया कि अगर किसी इमारत में पानी भरा मिला तो 500 रुपए जुर्माना किया जाएगा।

आगे भी शिकायत मिलने पर 20 रुपए रोजाना की दर से जुर्माना वसूल किया जाएगा। नगर अभियंता सड़क, नाली जैसे कामों से जुड़ी शिकायतों को दूर कराने में असफल रहे।
विज्ञापन


करीब 40 प्रतिशत तक शिकायतें लंबित मिलीं। इसका खुलासा अपर नगर आयुक्त की समीक्षा में हुआ। वहीं जोन-5 और जोन-8 के जोनल अधिकारी सूरज सिंह को शिकायतों का निस्तारण नहीं कराने पर स्पष्टीकरण लिए जाने केनिर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि डेंगू का मच्छर रुके हुए पानी में पनपता है। इस मौसम में पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए और मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिए मिट्टी का तेल पानी की सतह पर डाल देना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें