फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'24 अप्रैल के बाद मोदी की हवा सूनामी में बदल जाएगी'

Sat, 19 Apr 2014 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के यूपी प्रभारी अमित शाह ने बताया कि वाराणसी लोकसभा सीट से नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पर्चा भरेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरे देश में मोदी की लहर है और उन्हें यकीन है कि उस दिन के बाद यह हवा सूनामी में बदल जाएगी।

चुनाव आयोग की पाबंदी हटने के बाद अमित शाह की यह पहली प्रेंस वार्ता थी। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा मोदी को पीएम के रूप में देखना चाहता है।

21 में से मिलेंगी 18 सीटें

अमित शाह ने दावा किया कि जिस तरह दो चरणों के मतदान के नतीज रहे हैं उनसे ऐसा लगता है कि अब तक 21 में से भाजपा को 18 सीटें मिलेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता है पूरी तरह भाजपा के साथ है और उन्हें ऐसा अनुभव हो रहा है कि भाजपा को अप्रत्याशित जीत मिलेगी।

शाह ने कहा कि देश का हर वर्ग बदलाव के मूड में है।

और पूछे कई सवाल

शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ आए अमित शाह ने शनिवार एक प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से जनता कई सवाल पूछना चाहती है। चाहे सीमा सुरक्षा की बात हो, महंगाई की बात हो, महिलाओं की सुरक्षा-शिक्षा का मसला हो, कांग्रेस सरकार ने इस पर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता व्यक्तिगत आक्षेप लगाने की बजाय इन समस्याओं पर ध्यान क्यों नहीं देते।

प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ‌शाह ने कांग्रेस यूपीए एक और यूपीए दो सरकार के कार्यक्रमों का ब्यौरा भी मांगा।

राहुल पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि जहां तक बात कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बात है, तो उन्होंने कई इंटरव्यू दिए हैं जिसमें वह कहते हैं कि करप्‍शन खत्म होना चाहिए।

अमित ने कहा, राहुल सहभागिता और विकास की राजनीति की बात करते हैं लेकिन मैं उनसे आज यह पूछना चाहता हूं कि 10 साल उनकी सरकार रही, तब उनके ये मुद्दे कहां थे।

उन्होंने तब क्यों नहीं कुछ किया जबकि राहुल एक रसूखदार पोजीशन हैं, चाहते तो बहुत कुछ कर सकते थे।

‌अमित ने कहा कि महंगाई की मार अगर किसी पार्टी ने सबसे ज्यादा दी है, तो वह कांग्रेस है। उन्होंने यूपीए एक और यूपीए दो को सबसे करप्ट सरकार का टैग भी दे दिया।
विज्ञापन

अजय राय की जांच हो

शाह ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार की याद तब क्यों आ रही है, जब उसे भी लगने लगा है कि उसकी सरकार अब चली जाएगी।

शाह ने पूछा कि शुचिता की बात करने वाली कांग्रेस से यह एक सवाल है कि वाराणसी लोकसभा सीट से वह अजय राय जैसे व्यक्ति को‌ टिकट दे रही है, जिस पर AK-47 अवैध तरीके से खरीदने का आरोप है।

अमित ने एक टीवी चैनल का हवाला देते हुए कहा कि यह बात मीडिया में आए तीन दिन हो गए लेकिन राहुल सोनिया चुप हैं।

शाह ने वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय की जांच कराने की मांग भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें