श्रीराम चंद्र एयरपोर्ट से पहले चरण में एटीआर-72 विमान की उड़ान के लिए तैयारी तेज हो गई है। इसी के मद्देनजर एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की चार सदस्यचीय विशेषज्ञों की टीम ने यहां आकर एयरपोर्ट का सर्वे किया है। खरीदी गई जमीनों के साथ ही आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही अवरोधों को भी देखा और उसे दूर करने को लेकर चर्चा की। इसबीच तीन महीने में उड़ान को लेकर प्रदेश सरकार की एएआई से बातचीत भी शुरू हो चुकी है।
एएआई के विशेषज्ञों की टीम में एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों के इंजीनियर व अफसर शामिल थे। विशेषज्ञों ने लगभग तीन घंटे तक डीएम अनुज कुमार झा, एडीएम कानून व्यवस्था व एसएलओ जेपी सिंह, एसडीएम सदर ज्योति सिंह, तहसीलदार विजय सिंह के साथ एयरपोर्ट के रनवे विस्तार से लेकर भूमि अधिग्रहण की योजना में शामलि पूरी जमीन का निरीक्षण किया। अब तक खरीदी गई जमीनों की बावत जानकारी ली। बताया गया है कि खरीदी गई जमीनों में पडलने वाले मकान, पेड़ पौधे, बोर िंग के साथ अन्य अवरोधों को देखा। परिचालन के मद्देनजर हाइवे के साथ आस-पास और अवध विश्वविद्यालय के एयरपोर्ट से सटे क्षेत्रों को देखा गया। भवनों की ऊंचाई से लेकर तकनीकि दृष्टि से तैयारी होने के साथ ही प्रशासन से आगे की कार्रवाई की बाबत चर्चा की।
जल्द दूर की जाएंगी दिक्कतें
विशेषज्ञों से बताई गई दिक्कतों को प्रशासन से जल्द दूर किए जाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। तहसीलदार विजय सिंह बताते हैं कि खरीदी गई भूमि पर मौजूद मकान, बोरिंग, पेड़ पौधे सहित अन्य विशेषज्ञों से बताए गए दिक्कतें जो प्रशासन के स्तर से की जानी है उन्हें वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर दूर कराया जाएगा।