फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विस चुनाव की तैयारी : अनुप्रिया ने कसे जिलाध्यक्षों के पेंच, 30 सितंबर तक संगठन स्तर की खामियां दूर करने के निर्देश

Wed, 08 Sep 2021 01:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पार्टी प्रमुख ने बैठक में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि संगठन के स्तर पर सामने आई खामियों को अगर 30 सितंबर तक दुरुस्त नहीं किया जाएगा तो संबंधित जिले के अध्यक्ष पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
अपना दल (एस) की अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा की तैयारियों में जुटीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पार्टी के संगठन को मजबूत करने को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जहां अपने सांगठनिक क्षमता का आकलन किया, वहीं तैयारियों के स्तर पर पाई कमियों के लिए संगठन के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के भी पेंच कसे। पार्टी प्रमुख ने बैठक में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि संगठन के स्तर पर सामने आई खामियों को अगर 30 सितंबर तक दुरुस्त नहीं किया जाएगा तो संबंधित जिले के अध्यक्ष पर गाज गिर सकती है। 

विज्ञापन


राजधानी के माल एवेन्यू स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में पूर्वी, मध्य, बुंदेलखंड और पश्चिमी जोन के संगठनों की जिलेवार हुई समीक्षा के दौरान प्रभारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट में पूर्वी और मध्य जोन के जिलों में संगठन के गठन को लेकर जिलाध्यक्षों की लापरवाही सामने आई। खासकर पूर्वांचल के बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, आजमगढ़, देवरिया में जिलाध्यक्षों के स्तर पर संगठन के कामकाज में शिथिलता पाए जाने पर नाराजगी जताई। 

अनुप्रिया ने बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित करने का भी ऐलान किया है। इसकी शुरूआत करते हुए अनुप्रिया ने बैठक के दौरान ही पंचायत चुनाव में उत्कृष्ट काम करने वाले मछलीशहर (जौनपुर) के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा पार्टी के समस्त जोन प्रभारियों व सह प्रभारियों को महापुरुषों की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, विधायक राहुल प्रकाश कोल, लीना तिवारी, राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल, राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, रेखा पटेल, राम लखन पटेल समेत सभी जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। 

सीट चयन करने की गई जिम्मेदारी
बैठक में अनुप्रिया ने प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को उन सीटों को चिह्नित करने की भी जिम्मेदारी दी है, जिन सीटों पर पार्टी की जीत हो सकती है। उन्होंने ऐसी सीटों का चयन करके जल्द ही सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें