बख्शी का तालाब। महिगवां में सोमवार को इंदारा मोड़ के पास कार से बाइक टकरा गई। कार अनियंत्रित झाड़ियों में घुस गई और बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार डॉक्टर व उनका परिवार बाल-बाल बच गया।
अयोध्या में सीएचसी पूरा क्यार में तैनात डॉ. राम किशन सिंह परिवार संग कार से पीलीभीत से गोंडा जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे महिगवां में इंदारा गांव के मोड़ के पास संपर्क मार्ग से आ रहे बाइक सवार तीन लोग कार से टकरा गए। टक्कर लगते ही कार झाड़ियों में जा घुसी। बाइक सवार पोहुपपुर निवासी रतनलाल, मुन्नी भी बच गए जबकि सुरेंद्र का पैर टूट गया। राहगीरों और दुकानदारों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया।