फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: बरेली कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल, अब इसी सीट से साइकिल के सिंबल पर लड़ेंगी चुनाव

Sat, 22 Jan 2022 03:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की पत्नी सुप्रिया ऐरन को बरेली कैंट से सपा का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ मौजूद प्रवीण सिंह ऐरन व उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन और उनके पति पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा ने सुप्रिया ऐरन को बरेली कैंट सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


इस मौके पर सपा नेता राम गोपाल यादव ने एलान किया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 22 में बाइसिकल का नारा साकार करने के लिए सपा आज संकल्प लेती है कि सरकार बनने पर प्रदेश में आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि जो सरकार 18 लाख लैपटॉप दे सकती है नौकरियां भी दे सकती है। ये नौकरियां आईटी सेक्टर वालों को मिलेंगी।

सपा ने संडीला के पूर्व विधायक स्वर्गीय महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह को संडीला से टिकट देने का एलान किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की खुशहाली के लिए काम करेगी। 300 यूनिट फ्री बिजली मिलने से जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल सके हैं। सरकार झूठा प्रचार कर रही है। विज्ञापनों में बंगाल का पुल और अमेरिका की फैक्टरी दिखाई जा रही है। उनके पास अपना काम बताने के लिए नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्द्रभूषण बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा का सपा से इस्तीफा दे दिया है। वह सदर सीट से बसपा से चुनाव लड़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें