फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रैक्टिकल शुरू, 25 विद्यालयों में पहुंचे परीक्षक

Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की प्रयोगात्मक परीक्षाएं रविवार से शुरू हो गईं। जिले के 203 माध्यमिक विद्यालयों में इंटर के लगभग 25 हजार परीक्षार्थियों को 16 फरवरी तक निर्धारित विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा देनी है। इसके लिए यूपी बोर्ड से नामित परीक्षक विद्यालयों में पहुंचने लगे हैं। पहले दिन रविवार को जिले के 25 विद्यालयों में परीक्षक पहुंचे और प्रयोगात्मक परीक्षा ली।
विज्ञापन


जीजीआईसी परिसर में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक समेत कई सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भ्रमण किया। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दौरान जिला प्रशासन से नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी पर्यवेक्षण के लिए पहुंचना है। जिले में 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, जिन्हें विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं।

इसलिए सभी विद्यालयों से कहा गया है कि जिस दिन परीक्षकों के आने और प्रायोगिक परीक्षा कराने की तिथि व समय तय हो, उसके बारे में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जरूर अवगत करा दिया जाए। इससे पर्यवेक्षण और ऑनलाइन निगरानी कराई जा सकेगी। पहले दिन शहर, डलमऊ, ऊंचाहर समेत अन्य क्षेत्रों के 25 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा लेने के लिए परीक्षक पहुंचे। इन सभी विद्यालयों की ऑनलाइन मानीटरिंग करने के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा के बारे में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम ने जानकारी ली।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, जो 16 फरवरी तक चलेंगी। पहले दिन रविवार होने के कारण सिर्फ 25 विद्यालयों में प्रैक्टिकल हुए हैं। शहर क्षेत्र व आसपास के पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है, जहां सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी भ्रमण किया। सभी जगह सतर्कता बरती जा रही है।

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बना है, जहां से बराबर निगरानी कराई जा रही है। सोमवार से ज्यादातर विद्यालयों में परीक्षक पहुंचने लगेंगे। उन्होंने सभी विद्यालयों से कहा है कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षा कराएं। किस दिन किस विषय के परीक्षक आएंगे और प्रयोगात्मक परीक्षा होगी, इस बारे में कंट्रोल रूम और सेक्टर मजिस्ट्रेट को पहले से जानकारी उपलब्ध करा दी जाए।


आज भी होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
डलमऊ (रायबरेली)। मुराईबाग कस्बा स्थित न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में रविवार को रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। इसमें 246 छात्र-छात्राओं को भाग लेना है। पहले दिन करीब 150 परीक्षार्थियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी। बाकी परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार को होगी।

प्रधानाचार्य राकेश यादव ने बताया कि पर्यवेक्षक चंद्रप्रकाश मिश्रा की देखरेख में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गईं। उधर, शांति मनोहर इंटर कॉलेज मुराईबाग में रविवार को गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। पर्यवेक्षक कमल मौर्य की देखरेख में 26 छात्राओं ने प्रैक्टिकल दिया। प्रबंधक संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार को जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें