फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्ट : अनोखी पोशाक पहनकर किया रैंपवॉक

Mon, 10 Feb 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निफ्ट में खुशी जताते सम्मानित हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राएं। - फोटो : स्रोत- निफ्ट
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में आयोजित दो दिवसीय स्पेक्ट्रम-2025 का शनिवार रात समापन हो गया। समापन समारोह में स्पेक्ट्रम ट्रॉफी के साथ चैंपियन की घोषणा की गई। मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जिसमें अनोखी पोशाक पहन कर निफ्ट के विद्यार्थियों ने रैंप वॉक किया। खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन


स्पेक्ट्रम-2025 में टीम बैराथियन ने अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि दूसरे स्थान पर टीम लैनिस्टर और तीसरे स्थान पर टीम स्टार्क रही। सबसे प्रतिष्ठित खिताब मिस्टर स्पेक्ट्रम-2025 पर एल्विन अब्राहम जॉर्ज और मिस स्पेक्ट्रम-2025 पर एनीना मारिया ने कब्जा किया। फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों तैयार अनूठे डिजाइन के साथ रैंप वॉक किया। अवंत गार्ड नामक फैशन शो की थीम ब्रेकिंग द कल्ट रही। पारंपरिक सोच को चुनौती देने वाले डिजाइनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

टैलेंट शो, स्टैंडअप कॉमेडी, नृत्य, स्लैम पोएट्री, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, खो-खो समेत अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत किए गए। इसमें प्रमुख रूप से मृत्युंजय झा, काव्या तिवारी, सक्षम गर्ग, अनन्या भारद्वाज, सुहानी मिश्रा, कृष्णाश्री, वंशिका चौरसिया, नवनीता, भूमिशा, सृष्टि, रशिका, नव्या, आर्या, हर्षन, मोक्ष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


समापन समारोह में निफ्ट के निदेशक नंदन सिंह बोरा ने कहा कि स्पेक्ट्रम-2025 ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया। इसके जरिए प्रतिभाएं निखरीं और नई ऊंचाइयों तक पहुंचीं। कैंपस अकादमिक समन्वयक प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राएं हर साल अपनी प्रतिभा और मेहनत से नया आयाम देते हैं। इस बार स्पेक्ट्रम कई नई गतिविधियों और नवाचारों से भरा रहा। छात्र विकास गतिविधि समन्वयक सौरभि गौरव ने कहा कि इस मंच के जरिए सीखने, सहयोग करने और अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें