सूबे के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत नियामक आयोग ने रेगुलेटरी सरचार्ज-1 को पूरी तरह खत्म कर दिया है। 31 मार्च के बाद उपभोक्ताओं से यह सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। यानी, अप्रैल माह का बिजली का बिल कुछ कम आएगा।
यह सरचार्ज विद्युत वितरण कंपनियों की परफॉर्मेंस के आधार पर 0.73 से लेकर 2.84 फीसदी तक था।
नियामक आयोग के चेयरमैन देश दीपक वर्मा ने बताया कि यह राहत टैरिफ ऑर्डर को परफॉर्मेंस से लिंक करने की वजह से मिली है।
हालांकि उन्होंने बताया कि रेगुलेटरी सरचार्ज-2 अभी लागू रहेगा। यह कुल बिजली बिल पर 4.28 फीसदी लगता है।