फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परिषदीय स्कूलों में कम हो जाएंगे प्रधानाध्यापक के पद, जूनियर हाई स्कूल में मिलेगा सहायक अध्यापक का पद

Mon, 18 Apr 2022 12:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

संविलियन के बाद प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जूनियर हाई स्कूल में मिलेगा सहायक अध्यापक का पद दिया जाएगा। सौ से कम छात्र संख्या वाले जूनियर और 150 से कम संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक का पद नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ही परिसर में संचालित बेसिक शिक्षा के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संविलियन के बाद परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक के हजारों पद कम हो जाएंगे। शासन ने संविलयन के बाद प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक का पद देने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर एक ही परिसर संचालित प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल का संविलियन किया गया है। हालांकि कुछ विद्यालय ऐसे हैं जहां संविलियन ठीक से नहीं हुआ है। इससे पदों के निर्धारण में गड़बड़ी हो रही है।

परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश दिए हैं कि संविलियन ठीक ढंग से किया जाए और संविलित विद्यालयों का यूडाइस कोड सही अंकित किया जाए। उधर, संविलियन के बाद बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त हो रहे हैं। परिषद के सचिव ने इसका भी आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पदों में कमी पर आपत्ति की है। उन्होंने बताया कि सरकार सौ से कम छात्र संख्या वाले जूनियर हाई स्कूल और 150 से कम संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद नहीं दे रही है। प्रदेश में हजारों की संख्या में ऐसे स्कूल हैं जहां छात्र संख्या कम है इसके चलते प्रधानाध्यापक पद समाप्त हो रहे है। वहीं संविलियन से भी प्रधानाध्यापक के पद समाप्त हो रहे है। इससे 30-35 वर्ष की सेवा के बाद भी शिक्षक सहायक अध्यापक पद से ही सेवानिवृत्त हो रहे है। उन्होंने सरकार से प्रत्येक जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक का पद सृजित करने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें