फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purvanchal Expressway Inauguration:पीएम मोदी बोले, यूपी की प्रगति का एक्सप्रेसवे साबित होगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

Tue, 16 Nov 2021 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करते हुए इसे प्रदेश की प्रगति का एक्सप्रेसवे करार दिया। कहा कि यह प्रदेश में होते बदलाव का प्रतीक है।
विज्ञापन
लोकार्पण समारोह में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुल्तानपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैंने एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था तो सोचा भी नहीं था कि सिर्फ तीन साल बाद मैं खुद यहां पर हरक्युलिस विमान से उतरुंगा। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के लोगों की संकल्पशक्ति का प्रकटीकरण है। मैं सभी पूर्वांचलवासियों को इसकी बधाई देता हूं। यह एक्सप्रेसवे यूपी की शान है। जो कि प्रदेश की प्रगति का एक्सप्रेसवे साबित होगा।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को यूपी की जनता को समर्पित करते हुए अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। दुनिया में जिसको भी यूपी के लोगों का सामर्थ्य देखना हो वो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को देख ले। यह एक्सप्रेसवे नए यूपी का एक्सप्रेसवे है। ये एक्सप्रेसवे यूपी की संकल्प शक्ति का प्रकटीकरण है। यह एक्सप्रेसवे यूपी की बढ़ती अर्थव्यवस्था का प्रतीक है।

इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से राजनीति हुई, जिस तरह से लंबे समय तक सरकारें चलीं उसने यूपी के सर्वांगीण विकास पर ध्यान ही नहीं दिया। यूपी का यह क्षेत्र तो माफियावाद और यहां के लोगों को गरीबी के हवाले कर दिया गया था।

विज्ञापन

'2017 के पहले प्रदेश में राह नहीं राहजनी होती थी '

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद से ही देश के दूरदराज के इलाकों को सड़कों से जोड़ा गया है। 2017 के पहले प्रदेश में राह नहीं राहजनी होती थी। बिजली कटौती लगातार होती थी पर भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है और कानून व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। अब जिस तरह से यूपी में विकास हो रहा है उससे साफ है कि यूपी का भाग्य बदलना शुरू हो गया है। पहले कितनी बिजली कटौती होती थी, कौन भूल सकता है। यूपी में कानून व्यवस्था की क्या हालत थी, यहां मेडिकल सुविधाओं की क्या व्यवस्था थी पर अब प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे 22 हजार करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है जो कि आने वाले समय में प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के निवेश का माध्यम बनेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की विशेषता सिर्फ यही नहीं है कि यह 9 जनपदों को जोड़ेगा बल्कि यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को उन शहरों से भी जोड़ेगा जहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। पहले यूपी जैसे विशाल प्रदेश में एक शहर दूसरे शहर से दूर रहता था। पूर्वांचल के लोगों के लिए तो लखनऊ पहुंचना भी महाभारत जीतने जैसा होता था पर अब आवागमन बेहद आसान होगा।
विज्ञापन

'यूपी में अब कोई जातिवाद नहीं '

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में अब कोई जातिवाद नहीं। कोई क्षेत्रवाद नहीं। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ योगी की सरकार काम कर रही है। भाजपा सरकार में जिस तरह से उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस प्रदेश बनाया जा रहा है वह आजादी के बाद पहली बार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था लेकिन आज जितना पश्चिम का सम्मान है, उतना ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आज यूपी की इस खाई को पाट रहा है और यूपी को जोड़ रहा है।

उन्होंने परिवारवाद पर भी निशाना साधा और कहा कि सुल्तानपुर के सपूत श्रीपति मिश्रा का अपमान हुआ था। परिवारवादी लोगों ने उनका जितना अपमान किया वो यूपी के लोग कभी भूल नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास हो रहा है तो इसका सबसे अधिक लाभ हमारी बहनों-बेटियों को मिल रहा है। घर, बिजली पानी, शौचालय, रसोइ गैस मिलने से उनको सबसे बड़ी परेशानी से छुटकारा मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें