फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट की खातिर

Thu, 17 Apr 2014 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में चुनावी जंग दिनोंदिन दिलचस्प होती जा रही है। प्रत्याशियों के समर्थक ऐसा कोई भी मौका नहीं गवां रहे हैं जहां थोड़ा-बहुत भी वोट मिलने की गुंजाइश हो।
विज्ञापन


कहीं-कहीं तो नेताओं का रंग-ढंग वोटरों को भी ‘कनफ्यूज’ कर दे रहा है। मौका था बैसाखी पर्व का। राजधानी के सबसे बड़े गुरुद्वारे में सिख समुदाय के लोगों का भारी जमावड़ा था।

उम्मीदवारों के लिए इससे अच्छा मौका क्या हो सकता था। संयोग से सिद्धू पाजी भी शहर में थे सो राजनाथ सिंह उनके साथ पहुंच गए मत्था टेकने।

राजनाथ सिखों से काफी अपनेपन से मिले और वहां खासा वक्त भी दिया। उधर, राजनाथ की प्रतिद्वंद्वी रीता बहुगुणा भी पीछे नहीं रहीं।

वह भी गुरुद्वारा पहुंची और जहां लंगर के लिए इंतजाम किया जा रहा था वहां महिलाओं से घुलमिलकर बतियाने लगीं।

लगे हाथ रीता ने रोटियां बेलकर महिलाओं के बीच यह संदेश भी दे डाला कि वह राजनीति करने के साथ-साथ घर-गृहस्थी भी संभालती हैं। दोनों ने अपने-अपने ढंग से हाजिरी लगा दी। अब वोटर तय करे किसे वोट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें