इंदिरा नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में निर्वाचन आयोग के सहयोग से बुधवार को मतदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसमें स्कूल के स्टूडेंट, टीचर्स और कर्मचारियों ने भाग लिया। स्कूल की प्रिंसिपल गजाला अफसार ने कहा कि हम लोगों को मतदान जरूर करना चाहिए।
मतदान प्रतिशत ज्यादा होने पर चुनी हुई सरकार जनता के ज्यादा भाग का प्रतिनिधित्व करेगी। इस तरह से जनता के हितों के हिसाब से काम होंगे।
इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका शालिनी श्रीवास्तव ने भी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।