फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के वॉट्सएप नंबर पर आए 774 भड़काऊ मैसेज

Wed, 07 Oct 2015 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग के वॉट्सएप नंबर 9454401002 पर बीते 48 घटों में 774 भड़काऊ मैसेज भेजे गए हैं। ये ऐसे मैसेज हैं जिनके जरिये घटनाओं को साम्प्रदायिक रूप देते हुए सूबे का सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


पोस्ट, फोटो और वीडियो-ऑडियो फाइल के रूप में भेजे गए इन संदेशों में प्रदेश सरकार और देश के बड़े नेताओं के खिलाफ हेट मैसेज भी शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर मैसेज ऐसे हैं जो मेरठ, बागपत, मुरादाबाद समेत वेस्ट यूपी के जिलों के लोगों के वॉट्सएप ग्रुप पर फारवर्ड किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मैसेज और प्रतिक्रियाएं सहारनपुर में ट्रक से कुचलकर मरे दरोगा और दादरी में पुलिस की गोली से घायल राहुल यादव से संबंधित हैं।

कुछ मैसेज वाराणसी में साधु-संतों पर लाठीचार्ज और प्रतिकार यात्रा को लेकर भी भड़काऊ टिप्पणी के साथ भेजे जा रहे हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि एसटीएफ की सोशल मीडिया लैब संवेदनशील और भड़काऊ मैसेज फारवर्ड करने और कमेंट करने वालों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


लगातार ऐसे मैसेज और कमेंट करने वाले कई लोग चिह्नित कर लिए गए हैं। अब वॉट्सएप ग्रुप के एडमिन सहित भड़काऊ मैसेज और कमेंट्स करने वालों को पकड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मुश्किल है वॉट्सएप मैसेज का सोर्स तलाशना

वॉट्सएप पर जो भी मैसेज फारवर्ड हो रहे हैं, उनका सोर्स पता लगाना पुलिस के लिए मुश्किल है। ऐसे में वॉट्सएप नंबर पर आ रहे आपत्तिजनक और संवेदनशील मैसेज को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

एसटीएफ का कहना है कि जो मैसेज आए हैं, उनके की-वर्ड्स बनाकर सोशल मीडिया लैब से नजर रखी जा रही है। तय किए गए कीवर्ड से अगर कोई भी व्यक्ति मैसेज फारवर्ड करता है तो लैब का सॉफ्टवेयर उसे चिह्नित कर लेता है।

इसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आधार बन जाता है। हालांकि अब तक ऐसे मैसेज भेजने या कमेंट करने के मामले में किसी की गिरफतारी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें