फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: अचानक छोड़ा गया सरयू में 2.45 लाख क्यूसेक पानी, नदी के टापू में फंसे 140 लोग

Sat, 20 Jul 2024 01:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मिहींपुरवा (बहराइच)

सार

ग्रामीणों को रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित निकाला गया। एनडीआरफ टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वहीं बाढ़ का पानी आधा दर्जन गांवों में घुस गया है। 
विज्ञापन
रेस्क्यू कर निकाले गए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश से चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज पर शुक्रवार की शाम पानी का दबाव बढ़ गया, जिससे बैराज से अचानक 2.45 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अचानक पानी छोड़े जाने से 140 ग्रामीण नदी के टापू में फंस गए। जिन्हें रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


मिहींपुरवा तहसील के ग्राम पंचायत चहलवा के सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार की शाम सरयू के टापू में खेती के कार्य से गए थे। इसी दौरान अचानक बैराज से 2.45 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सभी पानी के बीच फंस गए। 140 ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

आनन-फानन एसडीएम संजय कुमार, सुजौली थाना प्रभारी सौरभ सिंह, मोतीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरफ टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुबह तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 140 ग्रामीणों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पूरी रात हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं, जलस्तर बढ़ने से मिहींपुरवा के जंगल गुलरिहा, चहलवा, बड़खड़िया और सुजौली समेत आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भरने लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें