सुशांत गोल्फ सिटी में 19 सितंबर को प्लासियो मॉल के बार में हुए हंगामे और फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को छह सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के नाम नहीं बताए। इसी मामले में पुलिस महिला डॉक्टर व तीन अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।