फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी भाइयों के घर से डेढ़ करोड़ के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने जुटाई सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में पेट्रोल पंप संचालक भाइयों दुर्गेश कुमार मिश्र व राममनोहर मिश्र के मकान से डेढ़ करोड़ के पुश्तैनी जेवर व दो लाख नकद चोरी होने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की कुछ फुटेज जुटाई है। हालांकि, पुलिस को 22 दिन की फुटेज जुटाना है, जो चुनौती भरा काम है। वहीं, पीड़ित परिवार को घर से चोरों का एक सफेद अंगौछा मिला है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकीपुर विस्तार सेक्टर-3 निवासी दुर्गेश व राम मनोहर परिवार के साथ गत 28 मई को बहन के घर बंगलूरू गए थे। वहां से 17 जून की रात एक बजे घर लौटे तो चोरी का पता चला था। मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम खुलासे के लिए जुटी है। पीड़ित के घर के आसपास व संबंधित रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को फिर से घटनास्थल का मुआयना कर घटना को अंजाम देकर भागने के संभावित रूट का चार्ट बनाया है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम अभी इस बात का पता रही है कि आखिर किस दिन चोरी की गई। इसका पता चलने पर आरोपियों की तलाश में तेजी आ सकेगी।

दोनाली बंदूक व कारतूस नहीं ले गए चोर

इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरों का सारा फोकस जेवरात व नकदी पर ही था। यही वजह रही कि उन्होंने घर में रखी दो नाली बंदूक और कारतूस को नहीं छुआ। पीड़ित दुर्गेश ने आशंका जताई है कि 12 से 15 जून के बीच चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें