फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: सड़कें जाम, ट्रेनों पर कब्जा

Mon, 16 Dec 2013 08:21 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में 41 हजार 610 पदों पर सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ से सड़कें जाम रहीं।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों का ट्रेनों पर कब्जा रहा और सीट को लेकर मारा मारी रही। इसके चलते कई जगह यात्रियों के साथ झड़प भी हुई।

वहीं, लखनऊ, बरेली, हापुड़, इलाहाबाद में परीक्षा केंद्रों के बदलने के आरोप को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।

लखनऊ में अभ्यर्थियों ने गोसाईंगंज और हरदोई मार्ग पर जाम लगाया। जबकि कुछ अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कार्यालय पर पहुंच कर नारेबाजी की।

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि प्रदेश के 4,236 केंद्रों पर रविवार को हुई परीक्षा में लगभग 90 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

वहीं, परीक्षा केंद्र बदलने के मामले में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव और परीक्षा नियंत्रक अमिताभ यश ने कहा कि हंगामा उन्हीं अभ्यर्थियों ने किया जो पुराना प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब 27 अक्टूबर 2013 को प्रस्तावित परीक्षा की तिथि में बदलाव के बाद तकरीबन तीन सौ केंद्र भी बदल गए थे।

जिन अभ्यर्थियों के केंद्र बदले थे, उन्हें इसकी सूचना एसएमएस और पत्र भेज कर दी गई थी। उन्हें बदले हुए केंद्र का नया प्रवेश पत्र जारी किया गया था। साथ ही विभाग की वेबसाइट पर भी डाउनलोड कर दिया गया था।

इसके बाद भी कई अभ्यर्थियों ने नए केंद्र का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया। ऐसे ही अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।

हादसे में 5 अभ्यर्थियों की मौत
जौनपुर में भर्ती परीक्षा देने जा रही शालिनी मौर्य की, कानपुर में विपिन शुक्ला की और लखनऊ के चिनहट में एक अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, संतकबीरनगर में भी हादसे में दो अभ्यर्थियों की मौत की खबर है।

गोरखपुर में पकड़ाया फर्जी अभ्यर्थी
गोरखपुर में दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे परीक्षा केंद्र के संचालकों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हजारों अभ्यर्थियों की परीक्षा छूटी
परीक्षा केंद्र बदलने की वजह से अवध में 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सके। फैजाबाद में केंद्र रद्द होने के कारण परीक्षा छूटने से नाराज अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बहराइच में 6210, रायबरेली में 4284, बाराबंकी में 4106, गोंडा में करीब 5 हजार, बलरामपुर और सीतापुर में 3-3 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दिया।

बलरामपुर में एक परीक्षार्थी आंसर शीट का दो पार्ट लेकर चला गया। रायबरेली में परीक्षा देने आई एक महिला अभ्यर्थी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुल्तानपुर में भी एक छात्रा समेत दो अभ्यर्थियों की हादसों में मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें