फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी एसयूवी, सैरपुर इंस्पेक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र की भिठौली क्रॉसिंग पर शनिवार देर रात खड़े ट्रक में पीछे से एसयूवी घुसने से सैरपुर इंस्पेक्टर डॉ. संजय कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नरेट में हाल ही में बने सैरपुर थाने के इंस्पेक्टर डॉ. संजय कुमार शनिवार रात 11:30 बजे अपनी एसयूवी से कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सरकारी जीप खराब होने की वजह से वे अपनी गाड़ी से गश्त पर निकले थे। तभी मड़ियांव थाना क्षेत्र की भिठौली क्रॉसिंग पर उनकी एसयूवी खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल डॉ. संजय कुमार को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के हसनपुर के रहने वाले डॉ. संजय कुमार यहां आशियाना के एल्डिको में पत्नी चारू और तीन बेटियों के साथ रहते थे। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी हाल ही में बने सैरपुर थाने का निर्माण पूरा हुआ है जिसका उद्घाटन सोमवार को होना था लेकिन इससे पहले ही डॉ. संजय कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें