फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हत्याकांडः दूसरे पति ने हत्या कर फेंके थे टुकड़े, अंडरग्राउंड हसबैंड की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 08 Apr 2019 04:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
भारती (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में पारा थाना क्षेत्र की न्यू कांशीराम कॉलोनी में महिला की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़े बैग व बोरे में भरकर अलग-अलग स्थानों पर फेंके गए थे। शव ठिकाने के बाद फर्श धोकर दूसरा पति फरार हो गया था। उसके भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


महिला के टुकड़ों के फोटो लेकर खाक छान रही पुलिस रविवार को उसे ठिकाने तक जा पहुंची। शव की शिनाख्त होते ही फोरेंसिक टीम की मदद से कमरे की छानबीन के साथ फरार युवक की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि कृष्णानगर इलाके में डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय की पार्किंग के सामने 23 मार्च को लावारिस बैग में मिले महिला के हाथ-पैर व सिर और पारा थाने के बीबी खेड़ा में 24 मार्च को बोरी में मिले धड़ की शिनाख्त में जुटी पुलिस टीम को सोशल मीडिया से अहम सुराग मिला।
विज्ञापन


पता चला कि महिला न्यू कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले सुनील कनौजिया की पत्नी थी। दरअसल, कई दिन से लापता सुनील कनौजिया के भाई ने पारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तलाश में जुटे विवेचक को कड़ी जुड़ते नजर आई।
Trending Videos
विज्ञापन

सर्विलांस से कातिल की तलाश

शिनाख्त के आसार बनते देख पुलिस टीम उसके घर पर पहुंची। खुलासा हुआ कि पश्चिम बंगाल की मूल निवासी भारती पांडेय गोंडा में अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर काफी समय पहले आई थी और सुनील के साथ पत्नी की तरह रहने लगी थी। कुछ दिनों से दोनों में अनबन थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कमरे में खून के हल्के निशान नजर आए हैं। माना जा रहा है कि शव को ठिकाने लगाने के बाद फर्श को धोकर साफ किया गया। पुख्ता साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम भेजकर छानबीन कराई गई।

इसके साथ भारती पांडेय और सुनील कनौजिया के मोबाइल नंबरों का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। भारती के अन्य परिचितों के बारे में भी छानबीन की जा रही है। सुनील के हत्थे चढ़ने पर अन्य राज उजागर होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें