फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के घर मुआयना करने पहुंची पुलिस, खाली हाथ लौटी

Tue, 14 Jul 2015 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर गाजियाबाद की महिला से रेप करने के आरोपी आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर के गोमतीनगर स्थित आवास पर सोमवार दोपहर पुलिस टीम मुआयना करने पहुंची। उसके साथ पीड़िता भी थी। आईजी के नौकर छोटू ने बताया कि घर पर कोई नहीं है। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रेप के घटनास्थल का मुआयना करने और नक्शा बनाने के लिए पुलिस टीम को विवेचक सीओ सत्यसेन यादव के साथ भेजा गया था। वहां मकान के कमरों में ताला लगा था।

जिन कमरों में पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया है, वहां भी ताला लगा था। अब पुलिस आईजी के लौटने का इंतजार कर रही है। इसके बाद दोबारा विवेचक मुआयना करने जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

न फोन कॉल की रिकार्डिंग दी, न रेप में बयान दर्ज कराए

आईजी अमिताभ ठाकुर ने हजरतगंज पुलिस को अब तक धमकी संबंधी फोन कॉल की रिकार्डिंग नहीं सौंपी है। न ही गोमतीनगर में खुद के खिलाफ दर्ज रेप के केस में बयान दर्ज कराया है।

एसएसपी ने बताया कि हजरतगंज पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए उनसे रिकार्डिंग की सीडी उपलब्ध कराने को कहा था।

पीड़िता को घर लाने पर आपत्ति दर्ज कराएंगे आईजी
आईजी ने रेप पीड़िता को अपने घर लाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए था। दिल्ली से लौटकर मैं इस पर आपत्ति दर्ज कराऊंगा।

उधर, पुलिस ने कहा कि पीड़िता को इसलिए लेकर गए थे कि वह सही जानकारी दे सके। उसी आधार पर पुलिस नक्शा तैयार करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें