फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़कर लौट रहे बच्चे को रिश्तेदार ने किया किडनैप, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2016 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Getty
विज्ञापन
लखनऊ के सरोजिनीनगर इलाके में रहने वाले नौ साल के बच्चे को उसके रिश्तेदार ने किडनैप कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल छुड़वाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकार‌ी के मुताबिक सरोजिनीनगर में रहने वाले गुलाम वारिस का बेटा वारिस (9) शुक्रवार दोपहर नमाज पढ़कर लौट रहा था। रास्ते में उसके रिश्तेदार के दोस्त नदीम ने टॉफी देने के बहाने टेंपो में बैठा लिया।

वारिस के पिता सउदिया में काम करते हैं। किडनैपर ने घर पर चाचा नदीम को फोन करके एक लाख रुपये की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने किडनैपर्स का नंबर सर्विलांस पर लगाकर बच्चे का पता लगा लिया। किडनैपर्स ने बच्चे को काकोरी इलाके के अनौरा गांव में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किडनैपिंग में बच्चे के चाचा का साला आसिफ और उसका दोस्त नदीम शामिल था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें