फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों और गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे, यूं करते थे हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी

Wed, 25 Nov 2020 12:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोमतीनगर पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस ने मंगलवार को जनेश्वर मिश्र फ्लाईओवर के पास से असलहा और नशीले पदार्थ के तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। दोनाें कार से तस्करी करते थे। पुलिस ने उनके पास से तीन अवैध असलहे, 54 कारतूस, एक गुप्ती, पांच किलो गांजा, 47 ग्राम चरस बरामद किया है। पुलिस ने दोनाें को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के मुताबिक, अतिरिक्त निरीक्षक रत्नेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम जनेश्वर मिश्र फ्लाईओवर के पास पहुंची। वहां कार सवार दो युवक संदिग्ध दिखे। पुलिस ने कार रोककर तलाशी ली तो कार में पांच किलो गांजा और 47 ग्राम चरस मिली। 

कार की पिछली सीट से तीन अवैध असलहे व कारतूसों का जखीरा मिला। पुलिस दोनों को थाने लेकर गई। पकड़े गए आरोपियों में उन्नाव के अजगैन बिछौली का रहने वाला कृपानारायण कुशवाहा उर्फ शेरू और बाजारखाला के टुड़ियागंज साइड कारखाना के पास का शारूख हुसैन शामिल हैं।
विज्ञापन

बिहार से खरीदकर लाते थे गांजा, चरस और असलहे
प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के मुताबिक, दोनों ने पूछताछ में कुबूल किया कि वह पांच साल से गिरोह चला रहे हैं। गिरोह के सदस्य गांजा, चरस व असलहों की खरीद करते है। उनको अपराधियों को बेच देते हैं। दोनों बिहार से चरस व असलहे खरीदकर लाते हैं।

पुलिस ने पूछताछ में गिरोह के कई और सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल की है जिसके आधार पर अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही और सदस्य गिरफ्तार किए जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

इनकी रही अहम भूमिका 

आरोपियों को दबोचने में अतिरिक्त निरीक्षक रत्नेश सिंह के अलावा, एसआई उमेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, कांस्टेबल मुकेश चौधरी, पवन सिंह, रणधीर व वैभव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें