फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के सराफा कारोबारी से टप्पेबाजी करने वाले पांच आरोपी आए पकड़े में

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए सराफा कारेबारी से टप्पेबाजी करने वाले। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
आलमबाग बस स्टेशन पर वाराणसी के सराफा कारोबारी ओमप्रकाश से 18 किलो चांदी के जेवरात उड़ाने वाले गिरोह को पकड़ने का दावा पुलिस ने किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए पांच बदमाशों के पास से 10 किलो चांदी के जेवर बरामद हुए है। अभी इस गिरोह के पांच बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरोह अंबेडकरनगर के लक्षमणडीही गांव से ताल्लुक रखता है। पीड़ित ने कार्रवाई पर संतोष जताया है।
इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, वाराणसी के चौक निवासी ओम प्रकाश चौक सराफा बाजार में चांदी के जेवर की आपूर्ति करते हैं।
बीते रविवार को चौक बाजार में कई दुकानों में जेवरात देने के बाद शाम को वाराणसी के लिए आलमबाग बस स्टेशन पहुंचे। उनके बैग में चांदी के 18 किलो जेवरात थे।
विज्ञापन

बैग को बस में रखकर वह पानी पीने नीचे उतरे थे। इसी दौरान उनका बैग चोरी हो गया था। दो आरोपियों को राहगीरों ने ही पकड़ लिया था।
पुलिस के लापरवाह बने रहने पर सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी ने साथियों के साथ आलमबाग कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर के लक्षमणडीही गांव निवासी मोती लाल, राम प्यारे, श्यामू निषाद, जय किशन निषाद और बबलू निषाद को गिरफ्तार किया।
इनके पास 9.612 किग्रा. चांदी व जेवरात बरामद किया। गिरोह के फरार गुर्गों में अंबेडकरनगर निवासी गुड्डू, मोनू, धीरज, अखिलेश और घरबरन हैं।
पुताई के काम के दौरान करते थे रेकी
एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, गिरोह के कई गुर्गे चौक सराफा मार्केट में पुताई व पीओपी का काम करते हैं। इस दौरान वह बाजार में बाहर से आने वाले व्यापारियों की रेकी कर लेते हैं। इसके बाद 7 से 10 लोगों का गिरोह कारोबारी के पीछे लगता है और रास्ते में मौका देखकर जेवरात से भरा बैग उड़ा देते हैं। सभी के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें