फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना रात में लड़की का भेष बनाकर ये अपराध करने निकलता था युवक

Sun, 03 Jul 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग क्षेत्र में एक एनजीओ की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालात में तीन लोगों को पकड़ा। पता चला कि एक युवक साड़ी पहनकर मेकअप करके देह व्यापार करने निकला था। 
विज्ञापन


उससे सौदेबाजी कर रहे दोनों युवकों में एक ने खुद को डॉक्टर बताया। टीम ने तीनों को हुसैनगंज पुलिस के हवाले करके रिपोर्ट दर्ज कराई। 

एसओ हुसैनगंज शिवशंकर सिंह ने बताया कि पॉवर विंग एनजीओ की संचालिका सुमन रावत के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार देररात चारबाग में सार्वजनिक शौचालय के पास तीन लोगों को पकड़ा। इनमें साड़ी पहनकर मेकअप करके कंधे पर लेडीज पर्स लटकाए युवती ने खुद को पारा थाने के मोहन रोड निवासी नैना कालीचरण बताया। 

गहन पूछताछ में उसकी पहचान आकाश कालीचरण के रूप में हुई। इसके साथ फर्रुखाबाद के आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉ. रीतेश परिहार और चौरासी बगिया निवासी राघवेंद्र कटियार पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना रात में मेकअप कर निकलता था पैसा ऐंठने

डेमो प‌िक - फोटो : demo pics
एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रहे डॉ. रीतेश की एनजीओ टीम से झड़प हुई। टीम किसी तरह तीनों को पकड़कर हुसैनगंज कोतवाली लाई और तहरीर देते हुए बताया कि लड़की के भेष में निकला एक युवक भाग निकला है। 

सुमन रावत ने बताया कि युवक-युवतियों द्वारा देह व्यापार या लिफ्ट लेकर लूटपाट की शिकायत मिली थी। इस पर एनजीओ की टीम पॉलीटेक्निक चौराहा, शहीद पथ व चारबाग इलाके में गश्त कर रही थी।  

टीम ने तीनों लोगों को पकड़ने के साथ दो युवकों को चारबाग में पुलिसकर्मियों को सौंपा और युवती को अपनी कार से थाने ला रही थी। रास्ते में पूछताछ के दौरान उसे किन्नर समझा। इसके बाद खुलासा हुआ कि वह युवक है जो रोजाना रात को मेकअप कर युवती के भेष में निकलता और लोगों से पैसा ऐंठता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें