फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 30 रुपये के लिए सरेराह छह युवकों ने पीट-पीटकर मार डाला युवक

Sun, 03 Jul 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
क्रूरता से हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर गांव में छह युवकों ने महज 30 रुपये के लिए आइसक्रीम विक्रेता की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने थाना लिंक रोड में हंगामा किया और महाराजपुर रोड पर जाम लगाया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, तब लोग शांत हुए। पांच आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन


बिहार निवासी मोहम्मद इस्लाम (25) महाराजपुर में परिवार के साथ रहता था। वह ठेली में आइसक्रीम बेचता था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे महाराजपुर निवासी राशिद, इमरान और मोमिन, तीन दोस्तों के साथ आइसक्रीम लेने पहुंचे।

आइसक्रीम खाने के बाद युवक बगैर पैसे दिए जाने लगे। इस्लाम ने पैसे मांगे, तो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे। इस दौरान युवकों ने इस्लाम के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इस्लाम सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

क्रूरता से हत्या - फोटो : अमर उजाला
आरोपी युवक वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। परिजनों ने बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद शुक्रवार रात करीब 11 बजे परिजनों ने सौर ऊर्जा मार्ग पर विरोध करते हुए जाम लगा दिया।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन शनिवार सुबह 10 बजे से लाउडस्पीकर पर घोषणा कर गांव के लोगों को अंबेडकर पार्क में इकट्ठा करने लगे। दोपहर करीब 12 बजे इकट्ठा होकर लोग थाना लिंक रोड जाने लगे, लेकिन पुलिस ने थाने से कुछ दूरी पर उन्हें रोक लिया।

पुलिस का दावा: शरीर पर मारपीट के निशान नहीं

क्रूरता से हत्या - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की मांग थी कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मुआवजा दिया जाए। गुस्साए लोगों ने महाराजपुर रोड पर जाम भी लगा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी राशिद को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया, तब लोग शांत हुए।

पुलिस का यह भी कहना है कि इस्लाम के शरीर पर मारपीट के निशान नहीं मिले हैं, सिर पर पीछे की ओर चोट का निशान है। हो सकता है कि धक्का देने पर गिरने से सिर में चोट लगी हो और इस्लाम की मौत हो गई हो।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सीओ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि फरार पांचों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दो रुपये और 600 रुपये के झगड़े की भी चर्चा

- फोटो : file photo
आइसक्रीम विक्रेता और युवकों के बीच हुए विवाद पर लोग अलग-अलग चर्चाएं कर रहे हैं। हंगामा कर रहे कुछ लोगों का कहना था कि राशिद पर शुक्रवार के 30 रुपये के साथ ही पहले के 600 रुपये भी बाकी थे। वह अक्सर आइसक्रीम खाने आता था। कुछ का कहना था कि राशिद ने इस्लाम को घर बुलाकर हत्या की और शव फेंक दिया। कुछ का कहना था कि राशिद पांच रुपये की प्रत्येक आइसक्रीम में दो रुपये कम करने का दबाव बना रहा था, जिस पर झगड़ा हुआ था।

महाराजपुर में सौर ऊर्जा मार्ग पर मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे फिर से हंगामा शुरू कर दिया। इस्लाम के शव को सड़क पर रखकर लोग नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें सड़क से हटाया। रात सवा 10 बजे मामला पूरी तरह शांत हो पाया।

एसडीएम हनुमान प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डीएम कोटे से दिए जाने वाले 30 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कही और पांच लाख रुपये के मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नहीं माने। हंगामा कर रहे लोगों में किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिया और कुछ लोगों ने बैंगन और प्याज फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा और मामला शांत कराया। परिजनों की मांग है कि आरोपी राशिद के मकान को उनके नाम करने के साथ ही 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही इस्लाम के परिजनों ने पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें