ई-रिक्शा की ठगी करने वाले दंपति और महिला का भाई
- फोटो : amar ujala
चालकों को झांसा देकर उनका ई रिक्शा लेकर भागने वाले बंटी-बबली को आलमबाग पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सात ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं। ठगी में उनका साथ देने वाला महिला का भाई भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस इनकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
इंस्पेक्टर आलमबाग परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि बंटी-बबली की पहचान बाराबंकी के रामनगर गोपालपुर पेनापुरवा निवासी सूरज वर्मा और सविता वर्मा के रूप में हुई है। इनके साथ सविता का भाई राजू वर्मा भी पकड़ा गया है।
चेकिंग के दौरान ईको गार्डेन की तरफ से कुंवर जगदीश चौराहे की ओर जाते समय उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अब तक सात ई रिक्शा को ठगने की बात कही। सभी ई रिक्शा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इनमें चार के मालिकों की तलाश कर ली गई है, जबकि तीन के मालिक तलाशे जा रहे हैं।
सूरज वर्मा और सविता बच्चों को लेकर ई रिक्शा से चारबाग रेलवे स्टेशन आते थे। यहां रिक्शे पर बैठे-बैठे सूरज वर्मा उल्टी करना शुरू कर देता था। इसके बाद सविता रिक्शा चालक से कहती थी कि ट्रेन से उसके मां-बाप आ रहे हैं।