फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रायबरेली एम्स का लोकार्पण 25 फरवरी को करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 22 Feb 2024 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायबरेली एम्स का लोकार्पण और प्रदेश के 15 जिलों के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का शिलान्यास 25 फरवरी को करेंगे। लोकार्पण व शिलान्यास गुजरात से होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली एम्स का लोकार्पण एवं प्रदेश के 15 जिलों में बने क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास 25 फरवरी को होगा। लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से करेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डाॅ. पिंकी जोएल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश में 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक बन रहे हैं। इसके तहत आजमगढ़, जालौन, फतेहपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, अमेठी में 50-50 बेड और जीबी नगर, अलीगढ़, जौनपुर, गाजियाबाद, रायबरेली, बलरामपुर, बांदा, प्रयागराज, मऊ में 100-100 बेड का अस्पताल बन रहा है।

इन अस्पतालों में सभी बेड क्रिटिकल केयर के होंगे। करीब 10 अस्पतालों का कार्य शुरू होने वाला हैं। पांच में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। यह सभी परियोजनाएं करीब 543 करोड़ की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें