भादर (अमेठी)। रामगंज थानाक्षेत्र में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोरों ने मकान में मौजूद एक लाख नकद सहित पांच लाख के जेवरात चोरी कर लिए। मकान में लगा सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर उठा ले गए। बुधवार को घर पहुंचने के बाद परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण केस दर्ज किया। रामगंज थाना क्षेत्र के विसुनदासपुर (रामगंज) गांव निवासी रत्नेश भीम के मंगलवार को अपनी भाभी का उपचार कराने लखनऊ अस्पताल गए थे। मकान बंद देख मंगलवार रात ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने एक लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये से सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बुधवार सुबह रत्नेश के घर पहुंचने के बाद ताला टूटा व सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज चोरों की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी ने बताया की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही सामान समेत चोर गिरफ्तार कर अनावरण किया जाएगा।