फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: 16 फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं पीएम मोदी, कल आ सकते हैं जेपी नड्डा

Wed, 09 Feb 2022 05:02 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को सीतापुर में चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में चुनावी माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम तय माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों बड़े नेताओं के आने की सुगबुगाहट जिले में तेज है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।

विज्ञापन


जिले में चौथे चरण के तहत 23 फरवरी को चुनाव है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जेपी नड्डा का कार्यक्रम जिले में तय माना जा रहा है। वे 10 फरवरी को आ सकते हैं। सुबह 11 बजे बिसवां में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे मिश्रिख में आयोजित जनसभा को संबोधित कर चुनावी माहौल बनाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 16 फरवरी को आ सकते हैं। उनके आने की तारीख अभी तय नहीं है। कार्यक्रम प्रस्तावित है। पार्टी की ओर से नेताओं के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय हो गया है। वे पहले बिसवां और फिर मिश्रिख आएंगे। प्रधानमंत्री के 16 फरवरी को आने की संभावना है, पर अभी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें