प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मां गंगा की आरती करेंगे। वे यहां 12 दिसंबर को पहुंच रहे हैं।
उनकी एक दिवसीय यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने केंद्र से पीएम की सुरक्षा के लिए 15 कंपनी केंद्रीय बल की मांग की है।
प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक कार्यक्रम गृह विभाग को मिल गया है। इसी के अनुसार गृह विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
मोदी दोपहर बाद तीन बजे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगे। वे शाम को यहां पर गंगा आरती में शामिल होंगे।
आईजी कानून व्यवस्था ए सतीश गणेश ने बताया कि इसके बाद रात में अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ दोनों देशों के प्रधानमंत्री रात्रि भोज करेंगे।