फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह समेत अन्य पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sun, 27 Feb 2022 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह व उनके समर्थकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मामले में योगेश के समर्थकों की तरफ से भी भाजपा प्रत्याशी व सांसद के करीबी समेत सात लोगों के विरुद्ध मारपीट, चाकू से वार करने, धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के करनैलगंज विधानसभा चुनाव से पूर्व शनिवार की रात्रि दो प्रमुख प्रत्याशियों भाजपा व सपा के समर्थकों के बीच मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह ने अपने समर्थक की पिटाई का आरोप लगाते हुए समर्थक की पत्नी की तहरीर पर सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह व उनके भाई और बेटों समेत 14 अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


वहीं, दूसरे भाजपा समर्थक की पत्नी की तरफ से सपा समर्थकों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व धमकी देने का मुकदमा पांच नामजद व दस अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया गया।

इसी के साथ सपा के समर्थक की तरफ से भाजपा प्रत्याशी व सांसद के करीबी समेत सात लोगों के विरुद्ध मारपीट, चाकू से वार करने, धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार की देर रात्रि कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह अपने समर्थकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तमाम समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गये।
विज्ञापन


डीआईजी, एसपी, एएसपी ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कराया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल करने का निर्देश दिया। उसके बाद कई थानों की पुलिस के साथ सीओ व कोतवाल सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह उनके भाइयों व बेटों की गिरफ्तारी करने के लिए उनके आवास भंभुआ को घेर लिया। जहां पर मात्र दो आरोपी समर्थक मिले जिन्हें पकड़ कर पुलिस कोतवाली ले आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें